• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एम.एस.जे. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ भूगोल परिषद् का आयोजन

Geography Council organized at MSJ Government Post Graduate College - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। एम. एस.जे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में भूगोल छात्र परिषद् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुनीता पाण्डेय ने करते हुए बताया कि महाविद्यालय के भूगोल विभाग में सुसज्जित और आधुनिक प्रयोगशाला विद्यमान है। जिसका लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को लेना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मानसिंह मीणा ने भौगोलिक चिंतन के विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मध्यकाल से लेकर वर्तमान भूगोल के विभिन्न आयाम किस तरह से परिवर्तित हुए हैं और उनके अन्य विषयों से क्या अंत:संबंध रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ गंगाराम सिंह ने भूगोल में आधुनिक तकनीकी वीडियो जैसे सुदूर संवेदन के उपयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही भूगोल विभाग अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार गुप्ता ने भूगोल के समस्त विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएंँ प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन भूगोल परिषद अध्यक्ष गौरंगी सिंह विद्यार्थी एम.ए. फाइनल एवं उपाध्यक्ष रोहित डागुर विद्यार्थी एम.ए. प्रीवियस ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धर्मवीर गुर्जर ने भूगोल परिषद् में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया,साथ ही कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अभयवीर सिंह चौधरी ने अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य कृष्ण पाल सिंह, प्रयोगशाला सहायक अभिषेक सिंह व भूगोल विभाग के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Geography Council organized at MSJ Government Post Graduate College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: msj government postgraduate college, geography student council, dr sunita pandey, geography department, modern laboratory, academic resources, student empowerment, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved