• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 80 मरीजों को मिला लाभ

Free Eye Camp Organized in Bayana, 80 Patients Benefit - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना में रविवार को मीराना तिराहे स्थित एक निजी क्लिनिक पर भारत विकास परिषद के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच के साथ-साथ बीपी एवं शुगर की जांच, दवाइयों का वितरण तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किया गया। भारत विकास परिषद से जुड़े रेणु मिश्रा एवं योगेश पाराशर ने बताया कि परिषद द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में चिन्हित किए गए करीब 22 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन आगामी 18 दिसंबर को बयाना के मचेला क्षेत्र के पास किया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में संतोष एवं खुशी का माहौल रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Free Eye Camp Organized in Bayana, 80 Patients Benefit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, free eye check-up camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved