भरतपुर। लोहागढ़ किले के चारों तरफ स्थित सुजान गंगा नहर की दीवार की मरम्मत के कार्य के दौरान दीवार पर लगा पैढ़ा ढहने से काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। वहां मौजूद लोगों ने उनको बाहर निकाला और जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार शुभ एंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा नहर की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। वहां दीवार की मरम्मत की जा रही थी कि दीवार पर लगे पैढ़ा गिरने से मजदूर नीचे जा गिरे। घायलों में से दो मजदूर केशव व बबलू मध्यप्रदेश के और दो मजदूर घासीराम व रामजीलाल दौसा के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। बबलू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही अन्य घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भारत की सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है : पीएम मोदी
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
अब सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी
Daily Horoscope