अंडरपास से रेलवे ने किया इनकार, ओवरब्रिज को मंजूरी के बाद भी काम शुरू नहीं; एक साल में कई हादसों में जा चुकी हैं जानें ।
बयाना। बयाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की एक ओर बयाना शहर है और दूसरी ओर नगला शीशो गांव। दोनों के बीच रेलवे की दिल्ली-मुंबई रेल लाइन ऐसी दीवार बनकर खड़ी है, जिसके पार जाने के लिए नगला शीशो के ग्रामीणों के पास आज भी कोई सुरक्षित रास्ता नहीं है। नतीजा यह है कि रोजाना बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच से रेलवे ट्रैक पार कर बयाना शहर पहुंचने को मजबूर हैं।
मामला सिर्फ नगला शीशो गांव तक सीमित नहीं है। आसपास के ब्रह्मबाद, सिंघाड़ा, बंध बरेठा, सूपा, खटका सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण भी रेलवे स्टेशन अथवा बयाना शहर आने-जाने के लिए नगला शीशो की तरफ से ई-केबिन की ओर रेलवे लाइन पार करते नजर आते हैं। दिनभर इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही के बावजूद लोगों का ट्रैक पार करना उनकी मजबूरी बन चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रेलवे ने पाइप लगाए, लेकिन सुरक्षित रास्ता नहीं दिया
ग्रामीणों के अनुसार रेलवे की ओर से रेलवे लाइन के दोनों तरफ पाइप आदि लगाकर ट्रैक पार करने का रास्ता रोकने का प्रयास किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि जब लोगों के लिए वैकल्पिक सुरक्षित रास्ता ही उपलब्ध नहीं है तो वे जाएं तो जाएं कहां? यही वजह है कि रोक-टोक और खतरे के बावजूद ग्रामीण रेलवे लाइन पार कर रहे हैं।
नगला शीशो निवासी हेमन्त सैनी ने बताया कि गांव के लोगों की ओर से ई-केबिन के पास अंडरपास बनाने की मांग रेलवे के समक्ष रखी गई थी, लेकिन रेलवे ने अंडरपास बनाने से मना कर दिया। इसके बाद राजस्थान सरकार की ओर से ई-केबिन से नगला शीशो की तरफ रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने को मंजूरी मिलने की बात सामने आई, लेकिन लंबे समय बाद भी ओवरब्रिज का काम शुरू नहीं हुआ है।
बच्चों की जिंदगी भी पटरी पर
सबसे चिंताजनक स्थिति उन स्कूली बच्चों की है, जिन्हें पढ़ाई के लिए रोजाना बयाना शहर जाना पड़ता है। सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण बच्चे भी इसी रेलवे लाइन को पार करके स्कूल पहुंचते हैं। महिलाएं और बुजुर्ग भी रोजमर्रा के काम के लिए इसी खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ट्रैक कोई सड़क नहीं है, जहां कभी भी मनमर्जी से पार किया जा सके।।यहां कुछ सेकंड की चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद वर्षों से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग खतरे के इस रास्ते पर चलने को मजबूर हैं।
डीआरएम को ज्ञापन, फिर भी नहीं बदली तस्वीर
ग्रामीणों ने कई बार डीआरएम के बयाना दौरे के दौरान रेलवे ओवरब्रिज निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपे हैं। ग्रामीणों ने नगला शीशो की ओर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म बनाने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि यदि नगला शीशो साइड प्लेटफॉर्म बनाया जाता है तो आसपास के हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और रेलवे स्टेशन के फुटओवरब्रिज का भी सुरक्षित तरीके से उपयोग किया जा सकेगा।
ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन पार करते समय पिछले एक वर्ष में कई हादसे हो चुके हैं और इनमें लोगों की जान भी गई है। इसके बावजूद सुरक्षित रास्ते का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।
सवाल यह है—हादसे का इंतजार क्यों?
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वालों को रोकने से पहले सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। ओवरब्रिज को मंजूरी मिलने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका सवाल है कि आखिर प्रशासन और रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं? क्या किसी और जिंदगी के पटरी पर खत्म होने के बाद ही नगला शीशो के लिए सुरक्षित रास्ते की जरूरत महसूस होगी?
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
दिल्ली में धरपकड़ के बाद आंदोलन और तेज़: हिरासत से रिहा हुईं ममता व नेहा बोरा, सीजेपी का ऐलान—इस्तीफ़े तक रोज़ सुबह 10 बजे होगा जंतर-मंतर कूच

चेन्नई में राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार : लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, 15 साल का खेल अब खत्म, दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं को साधने की मुहिम

सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, रिहाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope