• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्व रिकाॅर्ड में नाम शुद्धीकरण के लिए कई साल से काट रहे थे चक्कर, अब मिली राहत

For many years, for the purification of the name in the revenue records, the rounds were being cut, now there is relief - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पंचायत समिति कुम्हेर की ग्राम पंचायत आजउ में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांव के संग अभियान-2023 लगाया गया। शिविर के दौरान सुरेन्द्र सिह निवासी ग्राम आजउ ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में मेरा एवं मेरे पिताजी का नाम गलत अंकित था। इसकी वजह से हम तीनों भाई रामू सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा महेश चन्द काफी परेशान थे। हमें राज्य सरकार की किसी भी जनकल्याणकारी योजना का लाभ नही मिल रहा था। प्रार्थी सुरेन्द्र ने बताया कि वह प्रशासन गांवों के संग शिविर में अपना परिवाद लेकर शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी कुम्हेर वर्षा मीना के पास पहुॅचा। अपनी समस्या सुनाई जिस पर उन्होंने तत्काल समस्या को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार व संबधित पटवारी को परिवाद की जॉच हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात् जॉच रिपोर्ट के आधार पर शिविर में मौके पर ही प्रार्थी के राजस्व रिकार्ड में अंकित गलत नाम को शुद्ध कर सही नाम दर्ज किया गया। राजस्व रिकाॅर्ड की प्रति भी उपलब्ध कराई।
सुरेन्द्र सिह ने बताया कि अभियान में सभी विभागों के अधिकारी एक स्थान पर उपस्थित होने से हमारा नाम शुद्धि का काम आसानी से हो गया साथ ही महंगाई राहत कैम्प में विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण भी हो गया जिससे हम सभी बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-For many years, for the purification of the name in the revenue records, the rounds were being cut, now there is relief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, inflation relief camp, gram panchayat ajau, kumher, revenue records, public welfare scheme, state government, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved