भरतपुर। डीग थाना क्षेत्र में गोवर्धन गेट पर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए झगडे में फायरिंग होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए डीग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत बिगडऩे पर उसे भरतपुर के जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार डीग थाना क्षेत्र में गोवर्धन गेट निवासी महेन्द्र का अपने भाइयों के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चला रहा है। जब महेन्द्र ने अपनी जमीन पर मिट्टी का भरत करने की कोशिश की तो उसके भाई भडक़ गए और दोनों पक्षों में झगडा हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से पथराव किया गया। महेन्द्र के भाईयों ने झगडे में फायरिंग भी कर दी। जिसमें महेन्द्र के पुत्र बंटी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए डीग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। जिस पर उसके परिजनों ने बन्टी को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope