• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम के महंगाई राहत कैंप में जमकर हंगामा, गुस्साए लोगों ने केविन के शीशे तोड़े

Fierce commotion in the inflation relief camp of the Municipal Corporation, angry people broke the glasses of Kevin - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। महंगाई राहत कैंप 24 अप्रेल से भरतपुर में चल रहे हैं। हालांकि लोगों की संख्या को देखते हुए पहले काफी कैंप लगाए जा चुके हैं। इसके तहत लोगों की सुविधा को देखते हुए वार्डों में भी कैंप लगाए गए। इसके बाद लगभग अधिकतर लोगों के द्वारा पंजीकरण कराने के बाद जिला मुख्यालय पर सिर्फ जिला कलेक्ट्रेट पर ही कैंप का आयोजन किया जा रहा था। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड किट और स्मार्ट फोन गारंटी कार्ड योजना के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होने के बाद इन कैंपों में एक बार फिर लोगों की भीड बढ़ गई है। लेकिन, प्रशासन के पास इनके लिए उचित इंतजाम नही हैं। लोगों की भीड को देखते हुए प्रशासन के द्वारा कैंप की संख्या बढाते हुए नगर निगम में भी कैंप का संचालन दुबारा शुरू किया गया है। लेकिन लोगों की भीड इतनी है कि कैंप उनके लिए कम पड रहे हैं। नगर निगम में सोमवार को सैंकडों लोग अपना पंजीकरण कराने पहंच गए। जहां उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। नगर निगम परिसर में एक भी पुलिस कर्मी नहीं लगाया गया था। महिलाओं की भीड़ सुबह 7:00 से ही आना शुरू हो गई। काफी संख्या में भीड़ होने पर भी कूपन समय पर नहीं मिले तो हंगामा खड़ा हो गया।
महिलाओं ने एक-दूसरे की चुटियां पकड़कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान केबिन में लगे हुए शीशे टूट गए जहां पर कुछ लोगों के चोट भी आई गोपालगढ़ निवासी स्नेहा राजपूत ने बताया कि वह अपनी दादी शारदा को लेकर नगर निगम में गई थी और दादी लाइन में लगी हुई थी इतने में वहां पर धक्का मुक्की हुई और केविन के शीशे टूट गए जिसमें मेरे हाथ में भी शीशा लगा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fierce commotion in the inflation relief camp of the Municipal Corporation, angry people broke the glasses of Kevin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, inflation relief camps, convenience, wards, registration, district collectorate, district headquarters, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved