• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में डीएपी खाद के लिए किसानों का हंगामा, घंटों लाइन में लगने के बाद भी निराशा हाथ लगी

Farmers in Bayana protest DAP fertilizer demand, waiting in line for hours but still disappointed - Bharatpur News in Hindi

क्रय-विक्रय समिति चेयरमैन पर लगे गंभीर आरोप; चहेतों और रिश्तेदारों को घर से पर्ची बांटने का दावा बयाना। बयाना क्रय-विक्रय सहकारी समिति में डीएपी (DAP) खाद लेने पहुंचे किसानों को भारी अव्यवस्थाओं और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही डीएपी खाद की उम्मीद में पहुंचे किसानों को घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद खाद नसीब नहीं हो सकी, जिससे किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। मौके पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन किसानों की कतारें और परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ​सुबह 9 बजे से कतार में, दोपहर 2 बजे तक खाली हाथ
बयाना उपखंड के गांव खरैरी निवासी पीड़ित किसान परषोत्तम पाराशर ने खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। किसान परषोत्तम ने बताया कि वे सुबह 9 बजे ही क्रय-विक्रय समिति के केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर 2 बजे तक भीषण गर्मी और धूप में खड़े रहने के बाद भी उन्हें डीएपी खाद की एक बोरी तक नहीं मिली। अव्यवस्थाओं के कारण दूर-दराज़ से आए सैकड़ों किसान निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।
​सरपंच चुनाव के नाम पर पद के दुरुपयोग का आरोप
आक्रोशित किसानों ने क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन पर पद के दुरुपयोग का सीधा आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि समिति केंद्र पर आम किसान खाद के लिए तरस रहे हैं, जबकि चेयरमैन अपने घर से ही पर्चियां काटकर अपने रिश्तेदारों और निज गांव 'महमदपुरा-बन्ध बारैठा' के लोगों को प्राथमिकता से खाद दिला रहे हैं। किसानों ने दावा किया कि इस बार महमदपुरा-बारैठा गांव से चेयरमैन के परिवार का सदस्य सरपंच का चुनाव लड़ने वाला है, जिसके चलते आगामी चुनावों को साधने के लिए सरकारी खाद वितरण व्यवस्था में खुलेआम भेदभाव और पक्षपात किया जा रहा है।
​भीषण गर्मी और लंबे इंतजार से परेशान किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers in Bayana protest DAP fertilizer demand, waiting in line for hours but still disappointed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmers, bayana, protest dap, fertilizer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved