• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कम कीमत से दुखी किसान, बंपर पैदावार के बावजूद नहीं मिल रहा उचित दाम

Farmers Distressed by Low Prices; Failing to Secure Fair Rates Despite Bumper Harvest - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना के ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार होने के बावजूद किसान कम कीमत मिलने से काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि आलू की खेती में लागत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन बाजार में सही भाव नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान राधेश्याम, बृजकिशोर शर्मा , कल्ला शर्मा और श्यामलाल ने बताया कि इस बार उनके खेतों में आलू की पैदावार बहुत अच्छी हुई है, लेकिन मंडियों में उचित भाव नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि बीज, खाद, दवाई और सिंचाई पर काफी खर्च आता है, लेकिन जब फसल तैयार होती है तो बाजार में दाम बहुत कम मिलते हैं। किसानों ने बताया कि कई बार तो आलू की कीमत इतनी कम हो जाती है कि लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किसानों की मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पाता और उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ता है।
ग्रामीण किसानों ने सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि आलू के उचित दाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers Distressed by Low Prices; Failing to Secure Fair Rates Despite Bumper Harvest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmers, distressed, low prices, failing, bumper harvest, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved