• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री अग्रसेन जन सेवा समिति हीरा दास के कार्यकारिणी सदस्यों ने किया धार्मिक भ्रमण

Executive members of Shri Agrasen Jan Seva Samiti Hira Das made a religious tour - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर श्री अग्रसेन जन सेवा समिति हीरा दास की महिला इकाई द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर एक धार्मिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला अध्यक्ष उमा गर्ग के नेतृत्व में पुरुष एवं महिला इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों को धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु भ्रमण कराया गया।
समिति की महामंत्री कुसुम गर्ग ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी सदस्यों ने खाटू श्याम जी, हलैना में दर्शन किए तथा इसके पश्चात 108 शिवलिंग, खेड़ली पहुंचकर 108 शिवलिंगों के दर्शन एवं जलाभिषेक किया। सावन माह में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समिति के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जिंदल, पूर्वी राजस्थान के उपाध्यक्ष भारत भूषण अग्रवाल, अग्रवाल महासभा भरतपुर के जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल, शहर युवा अध्यक्ष मनीष गर्ग तथा अग्रवाल महासभा भरतपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी मित्तल सहित उनकी टीम ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समिति के महामंत्री योगेश सिंघल ने बताया कि यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने धार्मिक दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अलका मित्तल, कुसुम अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, उषा कविता पूर्णचंद्र मित्तल, गोपाल दास गुप्ता, सोनू बरखेड़ा, हरीश रामभरोशी जितेंद्र सहित पुरुष एवं महिला इकाई के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया। श्री अग्रसेन जन सेवा समिति हीरा दास के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से सभी सदस्यों में आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना को और अधिक मजबूती मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Executive members of Shri Agrasen Jan Seva Samiti Hira Das made a religious tour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri agrasen jan seva samiti hira das, uma garg bharatpur, sawan religious tour bharatpur, agrasen jan seva samiti news, bharatpur sawan yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved