• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सचिवों की आवश्यक बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

Essential Meeting of Gram Panchayat Secretaries in Bayana Panchayat Samiti, Instructions Issued to Expedite Development Works - Bharatpur News in Hindi

बयाना। पंचायत समिति के बीसी कक्ष में समस्त 46 ग्राम पंचायतों के सचिवों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बयाना विकास अधिकारी शिव सिंह जाटव ने की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी जाटव ने बताया कि बयाना पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली सभी 46 ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग, पेयजल सहित अनेक विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर आमजन को सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप समय पर पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में यह भी कहा गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सचिवों ने विकास कार्यों को गति देने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आने वाले समय में ग्रामीणों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Essential Meeting of Gram Panchayat Secretaries in Bayana Panchayat Samiti, Instructions Issued to Expedite Development Works
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: essential meeting, gram panchayat, secretaries, bayana panchayat, samiti, instructions, expedite, development works, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved