• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यावरण का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है : धनंजय द्विवेदी

Environmental conservation is essential for a safe and healthy future for coming generations: Dhananjay Dwivedi - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भारती उच्च शिक्षा संस्थान, जयपुर प्रांत के तत्वावधान में महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।इस अवसर पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.धनंजय द्विवेदी ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक संकल्प है। अधिकाधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करना हम सभी का दायित्व है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा,जब लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ.अशोक कुमार गुप्ता ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि वृक्ष हैं तो हम हैं।ये हमें ऑक्सीजन के रूप में प्राणवायु देते हैं।इनका संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा नैतिक दायित्व है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा,प्रो.अर्चना सिंह, प्रो.राजेश सिंह,प्रो.रामकिशोर उपाध्याय,प्रो.मुकेश यादव, प्रो.अशोक कुमार गुप्ता, डॉ.पुष्पेंद्र भारद्वाज,डॉ.प्रदीप फौजदार,डॉ.शेर सिंह मीणा, डॉ.पवन सैनी,डॉ.नरेंद्र,डॉ.मुकेश मीना, डॉ.हंसराज गुर्जर, डॉ.सुनील, डॉ.दीपक,डॉ.नरेश सैनी,डॉ.राजसिंह,डॉ.प्रदीप शर्मा,डॉ.रामकिशोर,डॉ.पुष्पेंद्र पाराशर,डॉ.नेहा मीणा,डॉ.दीप्ति शर्मा, डॉ.सुदर्शन सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान,भरतपुर के संयोजक डॉ.तोरन सिंह ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Environmental conservation is essential for a safe and healthy future for coming generations: Dhananjay Dwivedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: environmental protection, tree plantation, plantation drive, bharatpur news, maharani shri jaya college, vidya bharati, vidya bharati higher education institute, dhananjay dwivedi, sanjay kumar, environmental awareness, tree plantation program, nature conservation, green environment, save environment, tree conservation, environmental news rajasthan, rajasthan education news, bharatpur college, green campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved