• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में करंट का कहर, युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर झुलसा

Electrocution Tragedy in Bayana: Youth Dies, Elderly Man Critically Burned - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना सदर थाना क्षेत्र के गांव बागरैन में मंगलवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग भी गंभीर रूप से झुलस गया। खेतों की फसल को पशुओं से बचाने के लिए की गई तारबंदी में करंट दौड़ रहा था। इसी तारबंदी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

सदर थाना एसएचओ अवतार सिंह के अनुसार, गांव बागरैन निवासी 40 वर्षीय सुगर सिंह जाटव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे खेतों से अपने घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में एक खेत की मेड़ पर फसल को पशुओं से बचाने के लिए तारबंदी की गई थी। बताया जा रहा है कि तारबंदी में करंट दौड़ रहा था। अचानक सुगर सिंह तारों की चपेट में आ गया और उसे जोरदार करंट लग गया। सुगर सिंह को बचाने के प्रयास में उसके पीछे चल रहा 60 वर्षीय दान सिंह जाटव भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को बयाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुगर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे दान सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक सुगर सिंह के शव का पोस्टमार्टम और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
अवतार सिंह, एसएचओ सदर थाना ने बताया कि "मामले में लिखित रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। खेत की तारबंदी में करंट कैसे और किसकी ओर से प्रवाहित किया गया था, इसे लेकर पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electrocution Tragedy in Bayana: Youth Dies, Elderly Man Critically Burned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: electrocution, tragedy in bayana, youth dies, elderly, man, critically burned, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved