• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आठ साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गहनौली पुलिस ने दबोचा

Eight Years on the Run, Rs. 10,000 Reward Criminal Arrested by Gehanoli Police - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। राजस्थान पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भरतपुर जिले की गहनौली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब 8 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश और स्थाई वारंटी टीकमचंद को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर और पुलिस महानिरीक्षक (IG) भरतपुर रेंज, कैलाश विश्नोई के निर्देशानुसार की गई। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) दिगंत आनंद और पुलिस उप अधीक्षक (उच्चैन) सुरेश कुडी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कृष्णबीर सिंह (उ.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
गहनौली मोड़ से हुई गिरफ्तारी
गहनौली थाना पुलिस की टीम ने सटीक सूचना और घेराबंदी करते हुए आरोपी टीकमचंद को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना रूपवास के प्रकरण संख्या 342/09 में लंबे समय से वांछित था। इसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
न्यायालय से जारी था स्थाई वारंट
पुलिस के अनुसार, आरोपी टीकमचंद के खिलाफ अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (संख्या 02), बयाना द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। वह पिछले 8 वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण आखिरकार सलाखों के पीछे पहुँच गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eight Years on the Run, Rs. 10,000 Reward Criminal Arrested by Gehanoli Police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eight years, reward, criminal arrested, gehanoli police, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved