• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा का नाम और विवाद का खेल : अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में अंडा करी वीडियो से हड़कंप

Education and Controversy : Egg Curry Video Creates Uproar at Agrasen Girls College - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना कस्बे का अग्रसेन कन्या महाविद्यालय इन दिनों विवादों के केंद्र में है। गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने कॉलेज की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज के एक कर्मचारी अंडा करी से भरी बाल्टी लेकर ऊपरी मंजिल से नीचे उतर रहा है। इस दौरान अग्रसेन जयंती कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। पूछताछ के दौरान कर्मचारी ने बताया कि अंडा करी कॉलेज के प्रबंधन समिति के मंत्री मणि अग्रवाल के कहने पर बनाई गई थी। इस बयान ने मामला और भी संवेदनशील बना दिया है। शहर में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जो संस्थान छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का दावा करता है, वहां शाम होते ही इस तरह की गतिविधियां कैसे संभव हैं।
सोशल मीडिया पर भी कॉलेज प्रबंधन की भूमिका को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो ने महाविद्यालय की साख पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं और लोग निष्पक्ष जांच व जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education and Controversy : Egg Curry Video Creates Uproar at Agrasen Girls College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: education, controversy, egg curry, video creates, uproar, agrasen girls college, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved