• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत बंद के दौरान जनसमुदाय की रैली नुमाईश मैदान हीरादास से सुबह 10 बजे ...

During Bharat Bandh, public rally will start from Numaish Maidan Hiradas at 10 am... - Bharatpur News in Hindi

- जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी भरतपुर। सुप्रीम कोर्ट के क्रीमीलेयर पर दिए गए फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। राजस्थान में एससी/एसटी समूहों ने बंद को समर्थन दिया है। इसके मध्य नजर रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। भारत बंद के दौरान जनसमुदाय की रैली नुमाईश मैदान हीरादास से प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होकर कुम्हेर गेट मुख्य बाजार होते हुए मिनी सचिवालय के सामने पहुंचेगी। जहां जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। सभी जिलों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। भारत बंद के सिलसिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसपी को भी निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता मेें कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारिक संगठनों, अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने अपनी बात शांतिपूर्वक रखने की मांग की है और रैली के आयोजन के दौरान अस्त्र, शस्त्रों, लाठी, डंडों पर प्रतिबंध किया गया है। जाति, धर्म, वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले नारों का उपयोग नहीं करने के साथ साथ डीजे अन्य ध्वनि प्रसारण यंत्रों पर भी रोक है। आपातकालीन सेवाएं जैसे चिकित्सा के अन्तर्गत मैडिकल स्टोर, एम्बूलेंस, हॉस्पीटल, पेयजल, शिक्षण संस्थान, सार्वजनिक परिवहन, पैट्रोल पम्प, रेल सेवा इत्यादि को किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं की जाने की मांग की है।
जिला कलक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि भारत बंद के आहृवान में जिले में भी बंद को लेकर सम्बंधित संगठन कानून व्यवस्था की पालना करते हुए अपनी बात रखने की कहा गया है। इसे लेकर के व्यापारिक संगठनों के साथ में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से सभी वर्गों में आपसी समन्वय बनाये रखकर ज्ञापन देने आते समय मार्ग में कानून का पालन करें। उन्होंने किसी भी तरफ की भ्रामक सूचनाओं को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड नहीं करने तथा ऐसी सूचनाओं को जिला प्रशासन व पुलिस के ध्यान में लाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि बंद समर्थक सभी संगठन रैली में किसी भी प्रकार के अस्त्र, शस्त्रों, लाठी, डंडों को लेकर नहीं चलेंगे। उन्होंने किसी जाति, धर्म, वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले नारों का उपयोग नहीं करने, डीजे अन्य ध्वनि प्रसारण यंत्रों के माध्यम से किसी की भावनाओं को आहत करने वाले गीतों, भाषणों का प्रसारण नहीं करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बंद समर्थक सभी संगठन अपनी बात रखते समय कानून व्यवस्था के तहत शांति के साथ अपनी बात रखें। रैली में एकत्रित होने से लेकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट आने तक किसी भी सार्वजनिक या व्यक्तिगत सम्पत्ति को प्रभावित किये बिना धैर्य के साथ अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं हित के लिए है, रैली में असमाजिक तत्व प्रवेश नहीं करें। संगठनों की ओर से वॉलियंटर्स को रैली में व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात कर उन्हें जिम्मेदारी दें।
भारत बंद के समर्थन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थित में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने ये निर्णय लिए कि विभिन्न व्यापारिक संगठन बंद के दौरान स्वैच्छिक रूप से सहयोग करेंगे। बंद समर्थक संगठन बाजार में मोटर साईकिलों के माध्यम से अनावश्यक भ्रमण नहीं करेंगे।
इस रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर का खस ली है और चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वज्र वाहन , घुड़सवार , क्यूआरटी आदि विशेष टीमों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-During Bharat Bandh, public rally will start from Numaish Maidan Hiradas at 10 am...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: during bharat bandh, public rally, will start, numaish maidan hiradas, 10 am, bharatpur, sc-st groups, mini secretariat, via kumher gate main market, district collector dr amit yadav, district superintendent of police mridul kachhawa, vajra vehicle, horse riders, qrt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved