• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NEET परीक्षा में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, सेंटर के बाहर कार में बैठे 5 साथी भी गिरफ्तार,

Dummy candidate caught in NEET exam 5 companions sitting in the car outside the center also arrested - Bharatpur News in Hindi

10 लाख में हुआ था पेपर का सौदा भरतपुर। मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। डमी कैंडिडेट 10 लाख रुपये में पेपर का सौदा कर पेपर दे रहा था। इसके अलावा पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो परीक्षा सेंटर के बाहर एक कार में बैठे थे। वह डमी कैंडिडेट के साथी थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मास्टर अदितेन्द्र स्कूल में NEET परीक्षा का सेंटर था।
डमी कैंडिडेट अभिषेक निवासी दौसा अमित गुर्जर निवासी करौली की जगह पेपर दे रहा था। इस अभिषेक 2 घंटे पेपर दे चुका था। पर्यवेक्षक को अभिषेक पर शक हुआ। जिसके बाद उसने अभिषेक और अमित के फोटो का मिलान किया। दोनों का फोटो नहीं मिला जिसके बाद पर्यवेक्षक ने इसकी सूचना परीक्षा सेंटर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत अभिषेक को पकड़ा और वहीं पर उससे पूछताछ की।
इस दौरान अभिषेक ने बताया कि, उसके 5 साथी और हैं जो परीक्षा सेंटर के बाहर एक कार में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने अभिषेक के साथियों की तलाश की, और उन्हें भी स्कूल के पास से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है कि, डमी कैंडिडेट का सरगना रवि मीणा है। उसने ही अमित गुर्जर की जगह अभिषेक को डमी कैंडिडेट बनाकर बैठने के 10 लाख रुपये लिए थे। रवि मीणा अजमेर के GNN कॉलेज से MBBS कर रहा है। उसकी थर्ड ईयर चल रही है। जिस कार में रवि मीणा बैठा था उसी में अमित गुर्जर भी बैठा था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dummy candidate caught in NEET exam 5 companions sitting in the car outside the center also arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dummy candidate, neet exam, companions sitting, arrested, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved