• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम सिटी में पेयजल संकट : एक नल पर टिकी सैकड़ों लोगों की उम्मीदें

Drinking water crisis in CM City: Hundreds of people hopes pinned on one tap - Bharatpur News in Hindi

रुदावल भरतपुर। जिले के बंसी पहाड़पुर कस्बे में पानी की विकराल होती समस्या आमजन के जीवन को बेहाल कर रही है। गांव में पानी की आपूर्ति के नाम पर मात्र एक नल ही ग्रामीणों का सहारा बना हुआ है, जिसके कारण लोगों को सुबह से ही लाइन में लगना पड़ता है। हीट वेव और गर्मी के इस दौर में पानी की अहमियत वैसे ही बढ़ जाती है, लेकिन यहां हालात ऐसे हैं कि हेडपम्प पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहती हैं। महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे तपती धूप में घंटों इंतज़ार करते हैं, फिर भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य दिनेश बंसीबाल ने इस गंभीर संकट पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी जल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं सुधरी। टैंकर भी नियमित नहीं आते और जो आते हैं, वे पूरे गांव की प्यास बुझाने के लिए नाकाफी होते हैं।
ग्रामीणों की आवाज़ : "एक नल से क्या सैकड़ों लोग पानी भर पाएंगे?" – यह सवाल गांव की हर गली में गूंज रहा है। गांववाले उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।
समस्या गंभीर है और समाधान की दरकार है। गर्मी में जल संकट यदि समय रहते नहीं सुलझा, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drinking water crisis in CM City: Hundreds of people hopes pinned on one tap
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drinking water, crisis, cm city, hundreds, people, hopes, pinned, one tap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved