• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डाॅ. सुभाष गर्ग ने सीएम को लिखा पत्र: नगर निगम का नया भवन बनाने की मांग की

Dr. Subhash Garg wrote a letter to CM: Demanded to build a new building of Municipal Corporation - Bharatpur News in Hindi

-वर्तमान भवन मुख्य बाजार में होने के कारण लोगों को होती है परेशानी भरतपुर। भरतपुर नगर निगम का वर्तमान कार्यालय शहर के मुख्य बाजार में होने के कारण आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं निगम के कई विभाग दूसरे स्थानों पर संचालित होने से शहरवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर आना जाना पडता है। जिससे समय व धन की बर्बादी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर नया भवन बनाने का आग्रह किया है। डाॅ. गर्ग द्वारा लिखे गये पत्र में कहा है कि नगर निगम का वर्तमान कार्यालय मथुरा गेट मुख्य बाजार में है। जो काफी पुराना एवं कई जगह से जर्जर अवस्था में हो गया है। वर्तमान भवन में आम आदमी को अपने वाहन से आने जाने में काफी दिकतों का सामना करना पडता है। ऐसी स्थिति में आगामी 25 वर्षों की आवश्यकता को देखते हुये शहर की स्कीम 13 में नवीन भवन निर्माण के लिये जमीन आवंटन कराकर शीघ्र भवन का निर्माण कराया जाये ताकि आम लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Subhash Garg wrote a letter to CM: Demanded to build a new building of Municipal Corporation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, municipal corporation, mla dr subhash garg, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved