• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का किया दौरा

Dr. Subhash Garg visited about a dozen villages of Bharatpur assembly constituency - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर । तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने बुधवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर जन समस्याऐं सुनी और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। डॉ. गर्ग ने विधान सभा क्षेत्र के इकरन, बझेरा, बछामदी, महचौली, फुलवारा, सूती, पीपला, नगला लोधा, जिरौली, एवं जघीना सहित लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा किया। जहां उन्हें ग्रामीणों ने अनियमित पेयजल व विद्युत सप्लाई की समस्या की जानाकारी दी। जिस पर उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्या का समाधान एक सप्ताह में करें और भविष्य में इस तरह की समस्याऐं सामने नहीं आयें। जिसके लिये वे अपने विभागों के कनिष्ठ अभियन्तों को पाबन्द करें कि कनिष्ठ अभियन्ता नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें और जहां कहीं समस्याऐं सामने आये उनका निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने सडकों के निर्माण की धीमी गति समस्या की जानकारी भी दी। जिस पर डॉ. गर्ग ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को दूरभाष पर निर्देश दिये कि सडक निर्माण कार्यों को गति देने के लिये संवेदकों को पाबन्द करें और समय पर कार्य नहीं करने वाले संवेदकों को नोटिस जारी करें। समस्याओं की सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण, नरेगा योजना में श्रमिकों की संख्या में कटौती करने, खरीफ की फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलने जैसी समस्याओं की जानकारी दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी अधिकारी जन समस्याओं की नियमित सुनवाई करें। जिसके लिए समय निर्धारित करे लें। दौरे के दौरान उनके साथ उपखण्ड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार, विकास अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी थे।
डॉ. गर्ग ने श्रीमद् भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ के पूर्णाहुति में की शिरकत
शहर के खिरनी घाट स्थित अग्रवाल भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ के पूर्णाहुति में तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने शिरकत की और पूजा अर्चना कर सभी से भगवान श्रीकृष्ण ने बताये भक्ति मार्ग पर चलने का आव्हान करते हुये कहा कि वर्तमान समय में हमें आपसी प्रेम व भाईचारे को बनाये रखना होगा। जिससे क्षेत्र व देश में सुख शान्ति बनी रह सके।
श्रीमद् भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ के समापन कार्यक्रम में डॉ. गर्ग के पहुचने पर आयोजक महेश गोयल सर्राफ, श्रीमती हेमलता, लक्ष्मण गोयल, जौली गोयल, कृष्णा गोयल, रूबी गोयल एवं मोहनलाल मित्तल सहित अग्रवाल समाज के गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Subhash Garg visited about a dozen villages of Bharatpur assembly constituency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr subhash garg, bharatpur assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved