• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. गर्ग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा, सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव में की शिरकत

Dr. Garg visits urban and rural areas, participates in inter-caste mass marriage and Annakoot festival - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुये विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही जय श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से आयोजित हुये सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होकर नव विवाहित जोडों को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन यापन करने की कामना की।

डॉ. गर्ग ने रविवार को भरतपुर शहर के बाबा मैरिज गार्डन में आयोजित हुये श्री बांके बिहारी सेवा समिति की ओर से 14वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में अतिथि के रूप में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं का विवाह कराकर किये जा रहे पुण्य कार्य की सरहाना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेल मिलाप बढता है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक कार्यों मेें बढ चढकर हिस्सा लेना चाहिये और जरूरतमंद की मदद करनी चाहिये। इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जय प्रकाश गोयनका, हरीगोविन्द मिश्रा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसी तरह डॉ. गर्ग ने लक्ष्मी पैलेस में श्री अग्रवंश सेवा समिति की ओर से आयोजित हुये अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। डॉ. गर्ग ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की आरती उतारी और आयोजकों को शुभकामनायें देते हुये संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सिद्धेश रिसोर्ट में आध्यात्मिक व्यक्तत्व धनी एडवोकेट अमरसिंह की आत्म शान्ति के लिये आयोजित हुये स्नेहांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा मानवता, इंसानियत, धार्मिकता के लिये जीवन पर्यन्त किये गये कार्यों को आत्मसात करने का आव्हान किया।
डॉ. गर्ग ने दौरे के दौरान शहर के शिव नगर, जसवन्त नगर, गोविन्द नगर, मुखर्जी नगर, खैमरा, नगला जट्टा, हथैनी, भरंगरपुर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर आयोजित हुये सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की साथ ही लोगों के दुख सुख में सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg visits urban and rural areas, participates in inter-caste mass marriage and Annakoot festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, mla dr subhash garg\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved