• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. गर्ग ने गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

Dr. Garg visited the villages to know the problems, gave instructions to solve them - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और दूरभाष पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। डॉ. गर्ग ने शुक्रवार को पीपला एवं हथैनी गांवों का दौरा किया जहां लोगों ने उन्हें चम्बल पेयजल लाइन बिछाने के बाद आम रास्तों को मरम्मत कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिये कि सम्बन्धित कम्पनी को पाइप लाइन बिछाने के बाद आम रास्तों को ठीक कराने के लिए पाबंद करें। इसी प्रकार दिन के समय विद्युत सप्लाई की मांग पर डॉ. गर्ग ने बताया कि विद्युत उपलब्धता के अनुसार ब्लॉक बना दिये गये हैं और आगामी वर्ष में विद्युत तंत्र को मजबूत करने के बाद दिन के समय विद्युत सप्लाई किसानों को उपलब्ध कराई जायेगी। आम रास्तों पर हो रहे अतिक्रमणों की समस्या पर सेवर के विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अतिक्रमणों को ग्राम पंचायतों के सहयोग से हटवाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg visited the villages to know the problems, gave instructions to solve them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of state dr subhash garg, bharatpur, visits villages, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved