-सौन्दर्यकरण के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भरतपुर। भरतपुर शहर की हृदयस्थली कहलाने वाले लक्ष्मण मन्दिर चौक पर कराये जाने वाले सौन्दर्यकरण कार्यों की शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने नगर विकास न्यास व नगर निगम के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
लक्ष्मण मन्दिर चौक के अवलोकन के दौरान डॉ. गर्ग ने निर्देश दिये कि हाईमास्ट के पास चौक का सौन्दर्यकरण इस तरह किया जाये की वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी न हो और सौन्दर्यकरण के लिए रंग बिरंगी लाइटों का उपयोग किया जाये। उन्होंने व्यापार मण्डल के लोगों से भी सौन्दर्यकरण के सम्बन्ध में सुझाव लिये। उन्होंने निर्देश दिये कि चौक पर लगी प्याऊ एवं पुलिस पॉइन्ट को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाये। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त सुभाष गोयल, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा, शहर कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक ताम्बी के अलावा लक्ष्मण मन्दिर चौक के व्यापारी एवं संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
व्यापारियों ने किया डॉ. गर्ग का स्वागत
लक्ष्मण मन्दिर चौक पर लक्ष्मण मन्दिर व्यापार संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अनिल खण्डेलवाल, डॉ.प्रदीप शर्मा, प्रमोद सर्राफ, बबली, प्रकाशचन्द एडवोकेट, ज्ञानू करौला आदि शमिल थे। डॉ. गर्ग ने व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी भी ली।
अधीर रंजन चौधरी की मांग : कनाडा में पीएम के कटआउट का अपमान करने, भारतीय झंडा जलाने वाले खालिस्तानी तत्वों पर करें कार्रवाई
केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लेने का फैसला लिया तो भाजपा में हो जाएगा विद्रोह : सुशील मोदी
सैन्य गठबंधन नहीं, हम विवादों का शंतिपूर्ण हल चाहते हैं : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे
Daily Horoscope