• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. गर्ग ने गोपाल नगला मोड पर स्थित सन फ्लोवर रिसॉर्ट का किया लोकार्पण

Dr. Garg inaugurated Sun Flower Resort located at Gopal Nagla Mode - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर आगरा रोड पर गोपाल नगला मोड के पास सोमवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सन फ्लोवर रिसॉर्ट का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सासंद पं. रामकिशन ने की।

कार्यक्रम में डॉ. गर्ग ने कहा कि भरतपुर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों, शहर सौन्दर्यकरण और पर्यटकों के आवास के लिये बन रहे आधुनिक होटलों के कारण भरतपुर में पर्यटन विकास की संभावनाऐं और मजबूत होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र को पत्र लिखकर मथुरा, भरतपुर, करौली, गोवर्धन, बरसाना, अलवर को मिलाकर नवीन ट्यूरिस्ट सर्किट बनाने का आग्रह किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि राजस्थान के इन क्षेत्रों में आकर्षक पुरामहत्व एवं प्राकृतिक पर्यटक स्थल मौजूद हैं। जहां पर्यटन को और अधिक गति मिल सकती है। उन्होंने रिसॉर्ट संचालकों को बधाई देते हुये कहा कि निश्चय ही रिसॉर्ट पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिये सुविधाजनक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीयलोक दल के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, मोहनसिंह, ईश्वर सिंह बछामदी, डॉ. बीके सिंह, पार्षद समुन्दर सिंह, डॉ. लोकपाल, विक्रम सरपंच, मनोज सिंह, सुरेश मदेरणा, योगेन्द्र चाहर, प्रेमसिंह, कृष्णवीर सिंह, ईश्वरसिंह, बृजेन्द्रसिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में संचालक राहुल शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg inaugurated Sun Flower Resort located at Gopal Nagla Mode
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, minister of state for technical education and ayurveda, dr subhash garg\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved