• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. गर्ग ने सरसो मण्डी में किया जनसम्पर्क, व्यापारियों, पल्लेदारों व किसानों ने किया भव्य स्वागत

Dr. Garg did public relations in Sarso Mandi, traders, palledars and farmers gave grand welcome - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग ने शनिवार को स्टेशन रोड स्थित सरसों मण्डी में जनसम्पर्क कर विकास के नाम पर वोट मांगे और कहा कि भरतपुर को विकसित भरतपुर बनाने के लिये कार्यों को अपेक्षित गति मिल सके और भरतपुर राज्य के विकसित जिलों में शामिल हो सके। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. गर्ग का व्यपारियों, पल्लेदारों व किसानों ने चांदी का मुकुट, साफा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। पूरी मण्डी क्षेत्र में ढोल नगाडों के साथ किये गये जनसम्पर्क के दौरान आतिशबाजी भी की गई।जनसम्पर्क के दौरान डॉ. गर्ग ने कहा कि भरतपुर के विकास के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधान सभा क्षेत्र के लिये सर्वाधिक बजट आवंटित किया है और इस बजट से क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास के कार्य कराये हैं। भरतपुर टीटीजेड एवं एनसीआर के क्षेत्र में होने के कारण बडे उद्योग धंधे स्थापित नहीं हो सकते। इस दृष्टि से क्षेत्र के निवासियों को वैकल्पिक रोजगार के लिये एज्युकेशन एवं मेडीकल हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व भरतपुर में 4 महाविद्यालय कार्यरत थे। जो अब बढकर 12 हो गये हैं। इसके अलावा भरतपुर में मेडीकल हब बनाने की दिशा में किये गये कार्यांे के तहत् 250 बैड का सुपर स्पेशलिटी विंग बनाई जा रही है। इस विंग में तीन सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों की नियुक्ति हो चुकी है शीघ्र शेष की नियुक्ति भी करा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि भरतपुर शहर में कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों में 200 करोड रुपये की लागत से सीसी सडकों का निर्माण कराया गया है। इसी तरह गांवों में भी सडकों का जाल बिछा दिया है।
डॉ. गर्ग ने कहा कि वे विकास के लिये कार्य कर रहे हैं और उनका विकास ही एकमात्र धर्म है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को दुकानों के आवंटन के कार्य को गति दिलाई गई थी लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से पर्याप्त गति नहीं मिल पाई। उन्होंने सभी व्यापारियों, किसानांे एवं पल्लेदारों से आग्रह किया कि वे भरतपुर के सुनहरे भविष्य के लिये राष्ट्रीय लोकदल के चिन्ह के सामने बटन दबाकर उनके पक्ष में मतदान करें।
डॉ. गर्ग का मण्डी क्षेत्र में सभी दुकानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत कर मिष्ठान खिलाकर विजयी होने की शुभकामना दी और विश्वास दिलाया कि सभी व्यापारी उन्हें विजयी बनाने के लिये उनके पक्ष में मतदान करेंगे। जनसम्पर्क के दौरान व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेशचंद जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन, दीपेश सोगरवाल, दामोदर गर्ग, रामगोयल, पवनकुमार, अवधेश कुमार, गंगाप्रसाद, रमेशचन्द, संजीव कुमार, वेदप्रकाश, रेशू गर्ग, आशू गर्ग, प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, सरपंच रनधीर सिंह, रवि सिंह, बच्चू सिंह, करणसिंह, छितर सिंह, हरेन्द्र सिंह, दौलतराम, पूर्व सरपंच विजयसिंह, अशोक ताम्बी, मुकेश पार्षद, पूर्व पार्षद योगेश अग्रवाल, सुरेशपाल, सुरेश मदेरणा, अजय सिंह, नत्था, योगेश टोंटपुर, प्रेमवीर, जीतू, कमलसिंह, गब्बरू, जस्सो, निरंजन, अजयसिंह, मुंशी पहलवान, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg did public relations in Sarso Mandi, traders, palledars and farmers gave grand welcome
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr subhash garg, public relations, sarso mandi, traders, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved