• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गढी सांवलदास गौशाला के संरक्षण व संवर्धन के लिये डॉ. गर्ग ने 10 लाख देने की घोषणा की

Dr. Garg announced a donation of 10 lakh rupees for the conservation and development of the Gadhi Sanwaldas Gaushala. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने रविवार को शहर की गढी सांवलदास गौशाला का निरीक्षण कर गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली बाजार का दौरा कर व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर कोतवाली थाना के निकट मन्दिर की दीवार की मरम्मत कराने के अलावा प्याऊ बनवाने व शौचालय के लिये जगह चिन्हित कर शीघ्र ही निर्माण कराने के निर्देश दिये।

डॉ. गर्ग ने शहर के कोतवाली बाजार में पहुंचकर व्यापारियों से उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर डॉ. गर्ग ने कोतवाली के निकट स्थित संतोषी मंदिर की दीवार के क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत व नवीनीकरण कराने के लिये वित्तिय स्वीकृति जारी करने के सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अलावा डॉ. गर्ग ने क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुये पूर्व में कोतवाली पर बन रही प्याऊ को पुनः बनवाने तथा बाजार मेें आने वाले क्षेत्र के लोगों व व्यापारियों की समस्या का ध्यान रखते हुये जगह चिन्हित कर शीघ्र ही शौचालय का निर्माण कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने उद्योग नगर क्षेत्र में स्थित गढी सांवलदास गौशाला का भी निरीक्षण किया और गौवंश की सेवा के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही गायों का पूजन किया तथा गौशाला परिसर में ही स्थित मंदिर पर विधि विधान से ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान डॉ. गर्ग ने गौशाला में रहने वाले गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। गौशाला पहुंचने पर डॉ. गर्ग का मंहत शिशुपाल विद्यार्थी ने माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
डॉ. गर्ग ने भरतपुर दौरे के दौरान शहर के रणजीत नगर, कृष्णा नगर, एकता बिहार कॉलोनी, कमला रोड, आर्य समाज रोड के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के तुहिया, नगला बिलौठी, पीपला, घुस्यारी, हाथी का नगला, परशुराम का नगला आदि क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के दुःख सुख में शामिल होकर भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Garg announced a donation of 10 lakh rupees for the conservation and development of the Gadhi Sanwaldas Gaushala.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, mla dr subhash garg, gadhi sanwaldas gaushala, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved