• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजमेस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, राज्य सेवा नियम लागू करने की मांग

Doctors of Rajmes Medical College took out a candle march demanding implementation of state service rules - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजमेस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शनिवार रात को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से बिजली घर तक केंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सक शिक्षको का कहना है कि सरकार ने बजट में राज्य सेवा नियम लागू करने की घोषणा की थी। लेकिन अब इन नियमों को सभी डॉक्टर, टीचर पर लागू न कर एक अगस्त 2024 के बाद नियुक्त होने वाले डॉक्टर, टीचरों पर ही लागू कर रहे हैं। इनके साथ 2019 के बैच के एमबीबीएस छात्र भी शामिल हुए। जिन्हे इंटर्न के चलते पांच माह का मासिक भत्ता नही दिया गया है।

डॉ. हिमांशु गोयल ने बताया कि 17 मेडिकल कालेजों के शिक्षक 22 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर चल रहे हैं। हम इसके लिए 2017 से आंदोलन करते आ रहे है। कई बार हम लोगों ने अधिकारियों से मिलकर के ज्ञापन भी दिया है। राजमेस की स्थापना के समय ही कहा गया कि आरएसआर नियमों की पालना की जाएगी। लेकिन धीरे धीरे नए नियम बनाए गए.आरएसआर के विपरीत होते हुए सभी के मन में विरोधाभास पैदा करते है. हम सभी चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर है और मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में कहा गया था कि आरएसआर नियम लागू किए जायेंगे। लेकिन वित्त विभाग द्वारा 1 अगस्त 2024 से नए चिकित्सक शिक्षको पर लागू किया गया। पिछले 2017 से जिन शिक्षको ने इन कॉलेजों में कार्य किया और कॉलेजों की स्थापना में एड़ी चोटी का जोर लगाया। यह उनके हकों को छीनने वाला है। प्यार से यही मांग है कि यह सभी पर लागू किया जाए। इसके विरोध में हम लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर बिजली घर और बिजली घर से वापस जिला कलेक्टर कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। डॉ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 2019 के बैच का छात्र हूं अभी हम सब लोग 132 से 135 लोग हैं जो इंटर्न के रूप में आरबीएम और जनाना अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.28 फरवरी 2024 से हमारी इंटर्न शुरू हुई और 28 जुलाई का पांच माह हो जाएंगे.लेकिन हमें 5 माह का मासिक भत्ता नही मिला है.जिसे लेकर
सबसे पहले प्राचार्य को ज्ञापन देकर अवगत कराया। उसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि मैं इसके बारे में जयपुर बात करूंगा लेकिन उसके बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ। जिसे लेकर के हम लोगों ने सभी इंटर्न के साथ स्ट्राइक भी की और उसी के चलते हम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है। सरकार से यही मांग है कि हमारा मासिक भत्ता दिया जाए जिससे हमारी आवश्यक जरूरत है पूरी हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctors of Rajmes Medical College took out a candle march demanding implementation of state service rules
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctors, rajmes medical college, candle march, demanding implementation, state service rules, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved