• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डॉक्टरों ने आज भी किया कार्य बहिष्कार, कल सामूहिक अवकाश की चेतावनी

भरतपुर। राजकीय अस्पतालों में चौथे दिन मंगलवार को भी चिकित्सकों का दो घंटे का कार्य का बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान आपाताकालीन व्यवस्था ही जारी रही। चिकित्सकों के बहिष्कार के दौरान अधिकतर मरीज परेशान दिखे। इस दौरान जिला आरबीएम अस्पताल में सैकड़ों मरीजों की भीड़ बेहाल दिखी। गंभीर रूप से बेहाल मरीजों को ट्रोमा यूनिट में बैठे डॉ. रामवीर सिंह व डा. दिनेश सिंह ने संभाला। भरतपुर में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ अरिस्दा के राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार आंदोलन के तहत मंगलवार को चौथे दिन भी चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान आरबीएम, जनाना अस्पताल के साथ-साथ सभी 9 ब्लॉकों पर चिकित्सकों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस कारण मरीजों को परेशान होते देखा गया। कुछ मरीजों में चिकित्सकों के द्वारा किये जा रहे कार्य बहिष्कार के प्रति रोष भी देखा गया। उनका कहना था कि वे लोग भरतपुर जिले के काफी दूर क्षेत्र से इलाज कराने आए हैं। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के चलते उनका काफी समय खराब हुआ साथ ही बीमारी से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। इस दौरान जिला आरबीएम अस्पताल में गंभीर मरीजों को ट्रोमा यूनिट पर ड्यूटी दे रहे डॉ. रामवीर सिंह व डॉ. दिनेश अग्रवाल ने संभाला। वहीं अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने 30 अगस्त को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctors have done work boycott today, Tomorrow Group Holiday Warnings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctors have done work boycott today, tomorrow group holiday warnings, akhil rajasthan based doctor association bharatpur, district rbm hospital jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved