• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2 व 3 मई को टेक्नोलॉजी पार्क सेवर में होगी

District level yogasana competition will be held on 2nd and 3rd May at Technology Park Sewar. - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर योग एवं अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगासन भारत के तत्वाधान में योगासन भरतपुर द्वारा जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 2 एवं 3 मई को टेक्नोलॉजी पार्क महाविद्यालय, सेवर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे से होगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में जिले भर से प्रतिभागी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता को सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में आयोजित किया जाएगा, साथ ही सीनियर ए, बी एवं सी कैटेगरी जिसमें 28-55 आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपने योगासन में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर पार्थ योगा एकेडमी कृष्णा नगर में सचिव केशव सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, उदयभान सिंह, मयंक शर्मा, मोनिका कुमारी, आयुषी कुमारी, संस्कृति शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पूर्वा दित्या, प्रांजल एवं गोविंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आयोजन समिति ने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भेजने तथा आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level yogasana competition will be held on 2nd and 3rd May at Technology Park Sewar.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, special, news, yogasana, bharatpur, bharat, district-level, competition, yoga, championship, technology, park, college, sewar, may, 2, 3, 2026, 700, am, health, wellness, physical, education, rajasthan, sports, events, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved