• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूचना सहायक की सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 29 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न

Direct recruitment competitive examination of Information Assistant completed peacefully at 29 examination centers - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। रविवार को सूचना सहायक की सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 29 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। सूचना सहायक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में 54.28 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने पहंुचे। वहीं 45.72 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच कर मूल प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। 29 परीक्षा केंद्रों में से 7 राजकीय तथा 22 प्राइवेट स्कूल है। परीक्षार्थी एवं नियुक्त कार्मिकों के अलावा किसी का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा। सभी परीक्षार्थियों को 9 बजे से पूर्व ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। परीक्षार्थियों को अपने साथ आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र, मूल आधारकार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो एवं नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन लाना अनिवार्य रहा। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए परीक्षार्थियों को केन्द्र पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा गहनता से चैकिंग के उपरान्त गर्म कपड़े व जूतों को पहनने की अनुमति प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Direct recruitment competitive examination of Information Assistant completed peacefully at 29 examination centers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, information assistant, direct recruitment competitive examination, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved