भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण डूडी के मुख्य आतिथ्य में हुई।बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने डा. दिगम्बर सिहं के जीवन व कार्यकताओं के साथ बिताये जीवन के विभिन्न संस्मरणों को याद किया, तथा कहा कि राजस्थान में डा. दिगम्बर सिहं जैसा युगपुरुष, नेता बार-बार जन्म नहीं लेता। डा. सिह ने राजस्थान में भाजपा के प्रत्येककार्यकर्ता को आत्मसात करते हुए उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा अपनी मजबूत पकड़ बनाई। सभी कार्यकर्ता उन्हें दिल की गहराई से प्यार करते ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थे।
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने एक प्रमुख कार्यकर्ता खोया है जो कि पार्टी के एक लाख कार्यकर्ताओं के बरावर था। अतः हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आगामी 1 नवंबर से 13 नवंबर तक भरतपुर जिले में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर सभी र्मोचो, प्रकोष्ठों के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एक लाख नये सदस्य बनाने है, यही सच्ची
श्रद्धाजंलि होगी। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने भरतपुर के मेडीकल काॅलेज का नाम डा. दिगम्बर सिहं के नाम पर करने के लिए के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के मध्य प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी। जिसे जिला भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को भेजकर नामकरण करवाया जायेगा।
पार्टी के वक्ताओं ने कहा गया कि पार्टी के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाकर डा. दिगम्बर सिहं के अधूरे सपनों को पूरा किया जायेगा। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिहं राजावत,
पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र गोयल एडवोकेट, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
जवाहर सिहं बेढम, जिला महामंत्री गिरधारी लाल गुप्ता, भगवानदास शर्मा,
शिवराज तमरौली, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रधान, प्रेम कपूर, बाल गोविन्द मावई,
अनिल कौशिक आदि ने भरतपुर के ही नहीं बल्कि राजस्थान के जनप्रिय-लोकप्रिय
नेता डा. दिगम्बर सिहं के देहावसान पर पार्टी की तरफ से श्रद्धा सुमन
अर्पित किये। बैठक का संचालन महामंत्री गिरधारी लाल गुप्ता ने किया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope