भरतपुर। कुम्हेर गत 4 मार्च को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव एवं कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया उसमें डीग कुम्हेर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शैलेश सिंह ने बनाई दूरी वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे व अपने नजदीकी कार्यकर्ताओं को भी नहीं जाने दिया इसकी लोगों में चर्चा रही व यह प्रकरण चर्चा का विषय रहा इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉ शैलेश सिंह वसुंधरा राजे को यह दिखाना चाहते हैं कि वह सतीश पूनिया गुट के साथ नहीं है। डीग कुम्हेर से कुम्हेर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह मेहरावर के नेतृत्व में 200 कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल का विधानसभा घेराव का जो लक्ष्य था उसकी पूर्ति कराई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने प्रताप सिंह का किया आभार व्यक्त करते हुए आगामी जिम्मेदारी इसी तरह से निभाने की कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope