• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहकार सप्ताह: सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना है

Cooperative Week: Strengthening rural development through cooperatives - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत भरतपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड, भरतपुर द्वारा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन सुपर मार्केट स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के सचिव एवं उप निबंधक सहकारिता शचीन्द्र चतुर्वेदी ने की।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि भूमि विकास बैंक द्वारा किसानों को दी जाने वाली दीर्घकालीन ऋण सुविधा, आधुनिक कृषि उपकरणों के लिए वित्तीय सहायता एवं भूमि सुधार कार्यों से ग्रामीण ढांचा मजबूत हो रहा है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शी संचालन, जनभागीदारी और वित्तीय अनुशासन को ग्रामीण प्रगति का मूल आधार बताया। गोष्ठी में भूमि मूल्यांकन अधिकारी मुकेश सिंह, बैंक निदेशक मुरारी, सुरेन्द्र कुमार गर्ग, होतीसिंह, पप्पू सिंह, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, पीयूष कुमार सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए रामलखन एवं अन्य सदस्यों ने सहकारिता के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि सहकारी मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन, कृषि आधारित उद्योगों के विकास तथा ऋण सुविधा की सुगमता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है।
गोष्ठी में उपस्थित आमजन ने भी सहकार आंदोलन को गति देने, बैंकिंग सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने तथा किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सचिव शचीन्द्र चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सहकारिता को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cooperative Week: Strengthening rural development through cooperatives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all india cooperative week, cooperative land development bank bharatpur, rural development through cooperatives, sachindra chaturvedi, symposium on cooperatives, super market bharatpur, sahkarita andolan, अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved