• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहकारी बैंक देंगे पात्र लोगों को ब्याज मुक्त ऋण, डॉ. गर्ग के पत्र पर हुई कार्यवाही

Cooperative banks will give interest free loans to eligible people, action taken on Dr. Garg letter - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की पहल पर राजस्थान सहकारी ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के तहत भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले पात्र व्यक्तियों को अब अधिकतम 2 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। डॉ. गर्ग ने बताया कि इस योजना के तहत सहकारी बैंक इसलिए ऋण उपलब्ध नहीं करवा पा रहे थे। क्योंकि इस बैंक की सभी शाखाएं भरतपुर शहर में हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा। इस पर बैंक द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए बताया कि योजना की क्रियान्विति के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से आवेदन पत्र प्रबंध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक को प्राप्त होंगे। बैंक की सभी शाखाएं अपने ग्रामीण क्षेत्र की समितियों के माध्यम से बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराएंगी।
तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि इस योजना में पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध नहीं होने की जानकारी पार्षद बृजेन्द्र चीमा के नेतृत्व में आए डेलीगेशन ने दी थी। जिस पर पत्र लिखा गया। डेलीगेशन ने बताया कि सहकारी बैंक की सभी शाखाएं भरतपुर शहर में कार्यरत हैं जो ग्रामीण क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को ऋण देने में अक्षम हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cooperative banks will give interest free loans to eligible people, action taken on Dr. Garg letter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, dr subhash garg minister, technical education, ayurveda, rajasthan, cooperative, interest-free loans, bharatpur assembly constituency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved