• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर खंडेलवाल वैश्य महा समिति में 'अवैध चुनाव' पर घमासान: 21 दिसंबर को होगा फैसला

Controversy erupts over illegal elections in Bharatpur Khandelwal Vaishya Maha Samiti: Decision to be made on December 21st - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। खंडेलवाल वैश्य महा समिति की भरतपुर इकाई में नेतृत्व को लेकर गहरा विवाद खड़ा हो गया है। आज खंडेलवाल भवन, खिरनी घाट पर भरतपुर इकाई अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के गणमान्य बंधुओं ने श्याम तंबोलिया को कुम्हेर की बैठक में जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने को अवैध एवं अवैधानिक बताते हुए अस्वीकार कर दिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि भरतपुर और डीग जिले को मिलाकर समाज के लगभग 1700 परिवार निवास करते हैं, जिनमें से आधे से अधिक परिवार अकेले भरतपुर शहर में रहते हैं। इसके बावजूद, समाज के "कुछ कतिपय एवं स्वयंभू बंधुओं" ने गत दिनों कुम्हेर में जिला बैठक आयोजित की, जिसमें भरतपुर सहित 14 में से केवल 9 इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री ही उपस्थित थे। सदस्यों ने आरोप लगाया कि आमंत्रित सूची में 180 लोगों में से केवल 18 बंधु ही उपस्थित थे। इतने कम अल्पमत की बैठक में श्याम तंबोलिया को भरतपुर-डीग जिला अध्यक्ष पद पर घोषित करना न केवल अवैध है, बल्कि अवैधानिक भी है। बैठक में सर्वसम्मति से घोषणा की गई कि भरतपुर इकाई सहित 9 इकाइयों के अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं अपेक्षित लोगों की स्वीकृति इस कथित चुनाव को प्राप्त नहीं है, अतः यह चुनाव पूरी तरह अस्वीकार है।
समिति ने निर्णय लिया है कि आगामी 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला बैठक में इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा और उचित प्रक्रिया के तहत नेतृत्व का चुनाव किया जाएगा। इस बैठक में भरतपुर इकाई अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता के साथ अनिल लोहिया, प्रहलाद खंडेलवाल, सुरेश मेठी, हरिशंकर मुसद्दी, बनवारी लाल सीकरी वाले, मनोज मेठी, राजेश मुसद्दी, नरेंद्र खंडेलवाल, सुभाष लोहिया, संतोष खंडेलवाल, मुरारी लाल खंडेलवाल सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Controversy erupts over illegal elections in Bharatpur Khandelwal Vaishya Maha Samiti: Decision to be made on December 21st
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khandelwal vaishya maha samiti, bharatpur unit meeting, ramesh chandra gupta president, illegal election reject, shyam tamboliya, khirni ghat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved