• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

20 साल से सेवा दे रहे संविदा सफाई कर्मचारियों ने नियमितीकरण की लगाई गुहार

Contractual sanitation workers with 20 years of service appeal for regularization. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना के राजकीय चिकित्सालय में करीब 20 वर्षों से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अब नियमितीकरण की मांग को लेकर आवाज उठाई है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी बयाना के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर आगामी सफाई कर्मचारी भर्ती से पहले उन्हें नियमित करने की मांग की है। बयाना के राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बयाना को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब दो दशक से अस्पताल में सफाई व्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियां लगातार निभा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अस्पताल में सेवाएं दीं और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
संविदा सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से लगातार सेवा देने वाले कर्मठ और ईमानदार कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए उन्हें सरकारी सेवा में नियमित किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आगामी सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले लंबे समय से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में राजेश, रोहित, रवि, अमन, अर्जुन, विमला, लोकेश और प्रेमवती सहित राजकीय चिकित्सालय बयाना के समस्त संविदा सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
फिलहाल संविदा सफाई कर्मचारियों ने सरकार से वर्षों की सेवा को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण की कार्रवाई कर उन्हें राहत देने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Contractual sanitation workers with 20 years of service appeal for regularization.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: contractual sanitation, workers, service appeal, regularization, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved