• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर की तर्ज पर भरतपुर को भी हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोडें : सीताराम गुप्ता

Connect Bharatpur with high speed rail network on the lines of Alwar: Sitaram Gupta - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल अलवर को हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोडा जा रहा है। अलवर की तरह भरतपुर को भी हाई स्पीड से जोडने के लिए समृद्व भारत अभियान संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि अलवर की तरह भरतपुर भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। भरतपुर में पर्यटन, व्यापारिक एवं अन्य गतिविधियों को बढावा मिलेगा जिससे भरतपुर के विकास को और गति मिलेगी। गुप्ता द्वारा लिखे गए पत्र में कहा है कि भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान एवं अन्य पर्यटक स्थलों को निहारने के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक भरतपुर आते है। इस नेटवर्क के शुरू की गई हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से पर्यटकों को कम समय में दिल्ली से भरतपुर आने की सुविधा मिलेगी। इस तरह भरतपुर के सरसों तेल उद्योग, बयाना का लाल पत्थर उद्योग आदि की वजह से देश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारियों का भरतपुर आना जाना होता है। उन्हें भी हाई स्पीड रेल नेटवर्क से कुछ फायदा मिलेगा।
वही दूसरी ओर नई दिल्ली विभिन्न कार्यो से जाने वाले लोग उसी दिन वापस आने से दिल्ली में जनसंख्या दवाब कम होगा। हाई स्पीड रेल नेट वर्क के तहत चलने वाली ट्रेनों का ठहराव मथुरा भी कर दिया जाए तो धार्मिक पर्यटन को भी इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Connect Bharatpur with high speed rail network on the lines of Alwar: Sitaram Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, alwar, high-speed rail network, sitaram gupta, samridh bharat abhiyan sansthan, tourism promotion, rail connectivity, railway projects, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved