• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महंगाई और अतिक्रमण हटाने के आदेश के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Congress Protests Against Inflation and Anti-Encroachment Orders; Prime Ministers Effigy Burnt - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, बढ़ती महंगाई व नेशनल हाईवे पर 75 मीटर तक के अतिक्रमणों को हटाए जाने के आदेश के विरोध में रूपवास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव व ब्लाक संगठन महासचिव सुरेश राजावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जला जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई के कारण गरीब, मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव सुरेश राजावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रही है और यह विरोध केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही कहा कि नेशनल हाईवे की 75 मीटर परिधि में आने वाले घरों व प्रतिष्ठानों को हटाएं जाने के आदेश का भी हम विरोध करते हैं। इस दौरान नवनीत डांगुर, रामेन्दर दनगस, अजीत चौधरी, अभिषेक कटारा, महेश रघुवंशी, शिवलाल, श्याम सिंह, हेम सिंह, पदम सिंह, भोला, श्रीभान, कृष्णकांत, रामभरोसी खितौलिया, गंगा सिंह, राम-लखन, दशरथ आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Protests Against Inflation and Anti-Encroachment Orders; Prime Ministers Effigy Burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: roopwas protest news, congress protest bharatpur, lpg price hike protest, narendra modi effigy burning, amar singh jatav roopwas, inflation protest rajasthan, national highway encroachment issue, congress agitation bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved