• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Conclusion of Shrimad Bhagwat Katha; Massive Crowd of Devotees Swarms the Grand Community Feast - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित घाटोली गांव निवासी सुनील कुमार द्वारा घाटोली पुलिस चौकी के सामने निर्मित नव-निर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जून से कथावाचक रूबी किशोरी दीदी के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। सात दिवसीय कथा के दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के आदर्शों का संदेश दिया गया। कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर परीक्षत प्रेमी भगत जी, गिर्राजी देवी, सुनील कुमार, रिंकू कुमार, पिंकेश कुमार, रवि कुमार, राजेश राजावत, चंन्द्र केश राजावत, ताराचंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक आयोजनों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस दौरान संतों को भोजन प्रसादी करा श्रद्धानुसार दक्षिणा दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conclusion of Shrimad Bhagwat Katha; Massive Crowd of Devotees Swarms the Grand Community Feast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conclusion, shrimad bhagwat katha, massive, crowd of devotees, swarms, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved