भरतपुर। प्रदेश में रविवार की सुबह बादलों से घरी रही। इसके साथ ही कोहरा भी छाया रहा। घने कोहरे के कारण वाहन चालक और राहगीरों को भारी परेशानीका सामना करना पड़ा। हाईवे पर और खुले इलाके में घने कोहरे ने वाहनों की गति के साथ दृश्यता को भी सीमित कर दिया। इस कारण वाहन रेंग-रेंग कर चले। घने कोहरे के चलते दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घने कोहरे का असर सड़क यातायात पर ही नहीं, रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर कई ट्रेनें लेट हो गई। अवध एक्सप्रेस, गोल्डन टेम्पल, हॉलिडे एक्सप्रेस, पटना कोटा गाड़ियों सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हुईं। ट्रेनें देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जयपुर में बादलों के छाये रहने से सुबह की गुनगुनी धूप से लोग महरूम रहे। हालांकि बाद में सूरज निकल अाया, लेकिन उतनी तपन नहीं दे पाया, जितनी इस सर्दी के मौसम में लोगों को जरूरत है। सुबह 9 बजे बाद सूरज के दर्शन हो सके। इससे पहले बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope