• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान

Cleanliness Drive Held at Hanuman Temple on the Second Anniversary of the Government - Bharatpur News in Hindi

रुदावल। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ढंढार वाले हनुमानजी मंदिर रुदावल पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कर सुशासन पखवाडा मनाया गया। स्वच्छता अभियान, सुशासन पखवाड़ा रुदावल के प्रशासनिक अधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल रुदावल के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण का सशक्त संदेश दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से सुशासन, सेवा और संस्कार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। यह अभियान स्वच्छ भारत, सशक्त भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। कार्यक्रम में रुदावल तहसीलदार राकेश गिरी, विकास अधिकारी प्रचायत समिति रूपवास काजल शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, सरपंच जसमती कुमरपाल कोली, पूर्व उप प्रधान सत्य प्रकाश गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष उदयभान शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर, मंडल महामंत्री कुलदीप लवानियां, हेमराज कोली पुष्पेंद्र गुर्जर, सौदान लोधा, कुमरसिंह लोधा, सियाराम गुर्जर, लोकेश शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, कालीचरण कोली, शिवराम सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cleanliness Drive Held at Hanuman Temple on the Second Anniversary of the Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rudawal, cleanliness campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved