• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम में बच्चों को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी

Children Educated on Good Touch-Bad Touch During Transformative Tuesday Program - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को ‘‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’’ कार्यक्रम के तहत ताल्लुका रूपवास में न्यायिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ताल्लुका विधिक सेवा समिति रूपवास की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनीता चौधरी ने सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास में तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपवास अंकिता बेनीवाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास में विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने, स्वयं अपने रक्षक बनने तथा अच्छे और बुरे स्पर्श (गुड टच-बैड टच) के बीच अंतर समझकर सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार, पोक्सो एक्ट तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने और इसकी जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children Educated on Good Touch-Bad Touch During Transformative Tuesday Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children educated, good touch-bad touch, transformative, tuesday program, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved