• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने की दी जानकारी

Children Advised to Be Wary of Strangers Under Transformative Tuesday Program - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव के निर्देशानुसार मंगलवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति रूपवास के तत्वावधान में ‘‘ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे’’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के तहत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रूपवास अनिता चौधरी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास में तथा ग्राम न्यायालय रूपवास की न्यायाधिकारी ऋतिका अग्रवाल द्वारा चिल्ड्रिन एकेडमी विद्यालय रूपवास में विद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अजनबियों से सावधान रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए “मना करो, दूर जाओ और बताओ” की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति बच्चों को बहलाने-फुसलाने, लालच देने अथवा अनुचित व्यवहार करने का प्रयास करे तो बच्चे तुरंत उसका विरोध करें, वहां से सुरक्षित स्थान पर चले जाएं तथा अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपहरण और व्यपहरण (किडनैपिंग एवं एबडक्शन) के बीच का अंतर, बाल तस्करी, बाल श्रम, शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक दुर्व्यवहार जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित विभाग को दी जानी चाहिए।
इस दौरान विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है तथा ऐसे मामलों में पीड़ित बच्चों को विशेष कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में बच्चे या उनके अभिभावक इस टोल फ्री नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया और बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न कानूनी विषयों पर प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बच्चों से सतर्क, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि कानून की जानकारी ही सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children Advised to Be Wary of Strangers Under Transformative Tuesday Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children advised, wary of strangers, transformative, tuesday, program, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved