• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाल विवाह है सामाजिक कुरीति और कानूनन अपराध हैः पाराशर

Child marriage is a social evil and legal crime: Parashar - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा पंचायत समिति सभागार सेवर में अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर द्वारा की गई।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर बताया कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध एवं सामाजिक कुरीति है इसे खत्म करने के लिए सबको एक साथ मिलकर कार्य करना पड़ेगा। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अमित अवस्थी ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर बने हुए कानून के विषय में एवं बाल विवाह के दुष्परिणाम जैसे समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में बाधा, शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर पीढ़ी का जन्म मातृ मृत्यु दर का बढना, व्यक्तित्व का विकास अवरूद्ध होना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संगीता फौजदार द्वारा ड्रॉप आउट बच्चों के विषय में जानकारी प्रदान की। सभी ड्रॉप आउट बच्चों की बाल विवाह होने की संभावना के विषय में जानकारी दी। उपस्थित सभी को बाल विवाह को लेकर शपथ ली।
कार्यक्रम में रामरतन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट से पूरन शर्मा एवं बाल अधिकारिता विभाग से अत्येन्द्र यादव, दुर्गेश कुमार, विकास चतुर्वेदी एवं चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर प्रेमराज परनामी, प्रयत्न संस्था एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला सुपरवाइजर, ऑगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Child marriage is a social evil and legal crime: Parashar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: child marriage, gangaram parashar, bharatpur, bal kalyan samiti, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved