• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहनेरा में सीएचसी निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू हो - डॉ. गर्ग

CHC construction work in Bahnera should start soon - Dr. Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक सुभाष गर्ग द्वारा बुधवार को विधानसभा सदन में गाँव बहनेरा की सीएचसी निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं होने के मामले को जोरदार तरीके से उठाया गया।

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाते हुए कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहनेरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के टेंडर एवं कार्यादेश जारी होने के बावजूद भी निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ है। डॉ. गर्ग ने कहा कि सीएचसी के लिए 6/10/2023 को कार्यादेश जारी हो गए है, उक्त कार्य 5/07/2024 को पूर्ण करना था इसके लिए 4 करोड़ 91 लाख रुपये टेक्निकल सेशान निकाली गई थी जिसकी टेंडर राशि 3 करोड़ 95 लाख रुपए निकल के आई।लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जैसे चाहे वैसे उक्त निर्माण कार्य को करवा सकती है। मैं डेढ़ साल से इस कार्य के लिए प्रयास कर रहा हूं मगर प्रशानिक अधिकारियों ने हठधर्मिता अपना रखी है। सरकार एक तरफ पारदर्शिता और शीघ्र काम करना चाह रही है,लेकिन किन अधिकारियों की वजह से कार्य में रुकावट आ रही है इसकी जिम्मेदारी तय की जाय।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CHC construction work in Bahnera should start soon - Dr. Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, mla subhash garg, chc construction work, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved