• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काली बगीची चौराहा से बिजलीघर चौराहा तक यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

Changes in traffic arrangements from Kali Baghi Square to Bijlighar Square - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भरतपुर शहर में काली बगीची चौराहा से बिजलीघर चौराहा (आर.बी.एम. हॉस्पिटल) तक एलिवेटेड निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर आवश्यक व्यवस्था की गई है।
अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रोजेक्ट खण्ड अनिरुद्धसिह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते सुपरमार्केट से हीरादास गेट तक तिपहिया, चौपहिया एवं भारी वाहनों की आवाजाही सिविल कार्य के कारण पूर्णतः बंद रहेगी। वहीं केवल दुपहिया वाहन एवं पैदल आवागमन सुचारू रहेगा।
उन्होंने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि परिवर्तित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभाग का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि यह यातायात व्यवस्था 19 अगस्त 2026 की रात्रि से आगामी 10 दिवस तक प्रभावी रहेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं तथा निर्धारित यातायात निर्देशों की पालना करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Changes in traffic arrangements from Kali Baghi Square to Bijlighar Square
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur elevated road project, kali bagichi to bijlighar elevated road, pwd bharatpur traffic route diversion, rbm hospital square elevated road, special news bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved