• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में राधाअष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

Celebration of Radhaashtami in Bharatpur celebrated with joyful celebration - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। यहां राधाअष्टमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मन्दिरों में भव्य फूल बंगला झाकी सजाई गई। वहीं देर शाम तक भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मन्दिर मदन मोहन जी टांडा किला में श्री राधारानी जी का पंचामृत से अभिषेक कर आरती उतारी गई और श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार लक्ष्मन मंदिर अटलबंद रोड स्थित प्राचीन मंदिर राधारमण जी महाराज में आज राधाअष्टमी उत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भव्य फूल बंगला की सजावट हुई, मनमोहक मोती जडित पोषाक धारण कराई गयी तथा अल सुबह 4 बजे भक्त प्रेमीयों ने राधाजी के चरण दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। शाम को भजन कीर्तन हुए तथा माखन मिश्री की प्रसादी वितरण की गयी। दर्शन के लिए बडी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा। इसी प्रकार प्राचीन मंदिर श्री गोपाल महाराज नदिया मौहल्ला स्थित मंदिर में मंगलवार को प्रातः 4 बजे से रात्रि काल तक राधा जन्म महोत्सव पंचामृत अभिषेक भव्य श्रृंगार, रंग बिरंगी रोशनी लाईट झांकी हरियाली पत्तों से भव्य महाआरती, प्रसाद माखन मिश्री, पंचामृत वितरण सभी भक्तगणों को किया गया। सभी भक्तों ने श्री राधाजी के चरण दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके अलावा भारत विकास परिषद्, शाखा-भरतपुर ने परिषद्् की वार्षिक समाराहों के अन्तर्गत राधाष्टमी समारोह बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया। महिलाओं ने राधाष्टमी के महत्व पर गीत एवं भजन प्रस्तुत किये। वहीं सिरकी बाले हनुमान मन्दिर में भव्य फूल बगंला झांकी सजाई गई। जहां भारी संख्या में लोगों ने दर्शन कर प्रसादी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebration of Radhaashtami in Bharatpur celebrated with joyful celebration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celebration of radhaashtami in bharatpur, celebrated with joyful celebration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved