• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईवे पर जुगाड़ वाहन को कार ने मारी टक्कर, आठ मजदूर घायल, पुलिस देर से पहुंची

Car hits makeshift vehicle on highway, injuring eight workers; police arrive late - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर शहर के सेवर थाना अंतर्गत जयपुर आगरा नेशनल हाईवे स्थित गीतांजलि होटल में क्रोकरी मजदूरी का काम करके लौट रहे मजदूरों की देसी बाइक जुगाड़ में हाईवे पर एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें कभी करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना की सूचना के बाद भी सेवर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और होटल संचालक की तरफ से सभी को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया । घायल हुए व्यक्ति काली ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके अंतर्गत रणजीत नगर स्थित कच्ची बस्ती के निवासी हैं और हम लोग शादी समारोह में क्रोकरी टेंट बर्तन साफ आदि करने का काम करते हैं आज हम लोग 8 से 10 लोग गीतांजलि होटल में एक शादी समारोह में काम करने के लिए आए थे काम खत्म करके अपनी बाइक की देसी जुगाड़ में बैठकर हाईवे पर घर जाने के लिए के लिए मुड़े उसी समय आगरा की तरफ से आई हुई एक कार ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई तब होटल मैनेजर मौके पर पहुंचा और तत्काल सेवर थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन काफी देर बाद पुलिस नहीं पहुंची तब घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से कुछ लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया जहां पर उनकी हालत गंभीर थी। फिलहाल घायल हुए लोगों का जिला आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Car hits makeshift vehicle on highway, injuring eight workers; police arrive late
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, jaipur-agra national highway, makeshift vehicle, car, collision, eight people, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved