• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रुदावल में देवर पर विधवा भाभी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Brother-in-law accused of raping widowed sister-in-law in Rudawal, case registered - Bharatpur News in Hindi

रुदावल। थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि घटना रात करीब 10 से 11 बजे की है, जब वह अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। उसके छोटे बच्चे पास की दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान उसका देवर अर्जुन सिंह अचानक घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के जागने पर उसने विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उसका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने की कोशिश पर आरोपित ने हाथ हटाया, जिसके बाद पीड़िता ने चीख पुकार की।
शोर सुनकर उसके बच्चे जाग गए और आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brother-in-law accused of raping widowed sister-in-law in Rudawal, case registered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brother-in-law, accused, raping, widowed, sister-in-law, rudawal, case, registered, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved