• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में निजी विद्युत विभाग की बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर: 8 वर्षीय अंशुमन की मौत

Bolero belonging to private power company hits scooter in Bharatpur: 8-year-old Anshuman dies - Bharatpur News in Hindi

-गुस्साए लोगों ने गाड़ी को लगाई आग; नई बनी सड़क पर नहीं थे बैरिकेट भरतपुर। थाना मथुरा गेट क्षेत्र के घासीराम रोड पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निजी विद्युत विभाग की बोलेरो ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 8 वर्षीय अंशुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां राखी और बहन आराध्या घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने बोलेरो को आग के हवाले कर दिया। घटना कैसे हुई
घासीराम रोड स्थित गोविंद नगर कॉलोनी में रहने वाले एएसआई रामवीर (तैनात डीग) के घर की बहू राखी अपने बेटे अंशुमन (8) और बेटी आराध्या (6) को कृष्णा नगर ट्यूशन सेंटर से स्कूटी पर घर लेकर लौट रही थी। अंशुमन आगे बैठा था और आराध्या पीछे। उसी समय मडरपुर रोड की तरफ से तेज रफ्तार निजी विद्युत विभाग की बोलेरो आई और स्कूटी में भीषण टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंशुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों मां-बेटी भी घायल हो गईं।
गुस्साए लोगों ने लगा दी गाड़ी में आग
हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आकर बोलेरो में आग लगा दी। आग की लपटें बढ़ती देख मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक वाहन धू-धू कर जलने लगा था। हालात को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, परंतु बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी।
बोलेरो चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।
नई बनी सड़क बनी हादसे की वजह?
स्थानीय लोगों ने बताया कि भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। दिनों तक सड़क पर जटिया पड़ी रहीं। रविवार को एक तरफ का नया रोड तैयार किया गया, लेकिन उस पर न कोई बैरिकेटिंग लगाई गई और न ही कोई संकेत बोर्ड। खुले और चिकने नए रास्ते पर वाहन तेज गति से दौड़ रहे थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया
थाना मथुरा गेट पुलिस और सरस चौकी के एएसआई राधा कृष्ण ने शव को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अंशुमन का पिता ओमेंद्र सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मी है।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद मां राखी अपने मृत बेटे अंशुमन के शव को गोद में लेकर रोती-बिलखती रही। इसी दौरान स्थानीय महिला नीलम ने पहुंचकर उनके घरवालों को फोन पर सूचना दी और फिर घायल मां-बेटी को अस्पताल भिजवाया गया।
यह हादसा इलाके में गहरी संवेदना और आक्रोश छोड़ गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bolero belonging to private power company hits scooter in Bharatpur: 8-year-old Anshuman dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, accident, woman, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved